Friday, June 28, 2019

वाराणसी : कर्मचारियों ने की तालाबंदी


अस्थायी कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर यूपी कालेज के कर्मचारी गुरुवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने धरना-प्रदर्शन कर कालेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मांगें पूरी होने तक कर्मचारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। शिक्षणोतर कर्मचारी संघ के आंदोलन के चलते कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। विभिन्न अनुभागों के ताले नहीं खुल सके। उधर प्राचार्य डा. विजय बहादुर सिंह ने आंदोलनरत कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कर्मचारी तत्काल बहाली की मांग को लेकर अड़े रहे। संघ के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, मंत्री अखिलेंद्र प्रताप सिंह, राकेश सिंह, राजेश कुमार पटेल, जय प्रकाश वर्मा, राम प्रकाश आदि थे। कालेज में 82 कर्मचारी संविदा पर कार्य कर रहे थे। कालेज प्रशासन ने 49 अस्थायी कर्मचारियों को दो माह के लिए ब्रेक दे दिया है। इसे लेकर कर्मचारी नाराज है।

narad

subah e banaras

ensoul